Friday, 17 July 2015

Facebook पर करें वीडियो अपलोड और कमाइए लाखों में

अब जब भी फेसबुक पर वीडियो अपलोड करेंगे तो उसके Likes के आधार पर फेसबुक विज्ञापन अटैच कर देगा। इससे अपलोड किए गए वीडियो और फेसबुक के विज्ञापन को मिलाकर एक नया वीडियो बन जाएगा। जिससे फिर जितने लोग वीडियो को देखेंगे, उसके हिसाब से आमदनी का शेयर तय होगा।

सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक का इस्तेमाल चैटिंग के लिए ज्यादा किया जाता है। लेकिन अब फैसबुक अपने यूजर्स को कमाने का भी मौका दे रहा है। हम सब फेसबुक पर फोटो, वीडियो अक्सर अपलोड करते हैं जिनपर खूब Likes और Comments भी आते हैं। फेसबुक अब से खुद उन वीडियोज पर विज्ञापन जोड़ेगा जिन्हें सबसे अधिक Like और Comments मिलेंगे। आप जानते ही होंगे YouTube पर यह सुविधा पहले से ही है।  

कितना कमा सकते है

अपलोड किए गए वीडियो से 45 फीसदी आमदनी फेसबुक और बाकी 55 फीसदी आपको दिया जाएगा। पेमेंट के लिए फेसबुक की टीम खुद संपर्क करेगी। आंकड़ों के मुताबिक, फेसबुक पर हर रोज करीब चार अरब के आसपास वीडियो देखे जाते हैं।

बढ़ाएं Like और Comments

ज्यादा से ज्यादा लाइक और कमेंट के लिए आपको अपने फेसबुक पेज या अकाउंट पर लोगों की संख्या बढ़ानी पड़ेगी। जितनी ज्यादा वीडियो की पहुंच बढ़ेगी उतना ही कमाई का हिस्सा भी बढ़ेगा।

कैसे करें वीडियो को अपलोड

वीडियो को अपलोड करने के लिए अपने पोज या प्रोफाइल पर जाएं और अपलोड वीडियो के ऑप्शन पर क्लिक करें। फिर जितने Likes और comments का संख्या बढ़ेगी.

फेसबुक खुद उस वीडियो के पिक कर लेगा। फेसबुक की टीम आपके वीडियो में कुछ सेकेंड का विज्ञापन जोड़ देगी। इससे फेसबुक की कमाई होगी। इसी कमाई का हिस्सा आपको मिलेगा।

लाखों में कमाने का मौका
वीडियोज में विज्ञापन का ट्रैंड तेजी से बढ़ रहा है। कई कंपनियां अपने प्रोडक्ट के लिए इसका ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल कर रही है। ऐसे में अगर आपका वीडियो काफी पंसद किया गया तो आप लाखों में भी कमाई करने का मौका पा सकते हैं।

YouTube

YouTube पर यह सुविधा पहले से ही है। यह अपने यूजर को 55 फीसदी हिस्सा देता है और खुद विज्ञापनों को जोड़ देता है।


No comments:

Post a Comment